'ग्लेशियर और जलवायु परिवर्तन ने बढ़ाया खतरा', नेपाल की आपदा को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी
देहरादून, 27 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल में हालिया प्राकृतिक आपदा ने हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियरों, अचानक आने वाली बाढ़ और जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरों को एक बार फिर सामने ला दिया है। वैज्ञानिक डॉ. मनीष मेहता ने घटना की संभावित वजहों को समझाते हुए कहा कि उपलब्ध शोध, एजेंसियों की रिपोर्ट और सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि ऊंचाई वाले क्षेत्र से एक बड़ा एवलांच नीचे आया, जिसने डाउनस्ट्रीम में कुछ समय के लिए पानी और मलबे की अस्थायी रुकावट पैदा की। इसके बाद ग्लेशियर के सामने जमा ढीला और असंगठित मलबा तेज बहाव में बह गया।